जय भारत
VPXL

Dec 31, 2008

कभी आना तू मेरी गली ..


मेरे दिल की किताब को पढ़ना कभी ,
सपनो में आके मुझ से मिलना कभी
मैंने दुनिया सजाई है तेरे लिए ,
मेरी नजरो की उम्मीद बनना कभी
बहुत दूर है सितारों से रोशन जहाँ ,
जरा हमकदम बनके मेरे साथ चलना कभी
बहुत नाजुक सीने मे दिल है मेरा ,
तुम अंदाज मोहब्बत बनके देखना
..कभी..

Dec 30, 2008

वाह.. मज़ा आ गया ..ऑस्ट्रेलिया घर में हारी

अभी आज मेलबोर्न में बोक्सिंग डे टेस्ट समाप्त हुआ है ।
ये टेस्ट कई मायनो में खास था।ऑस्ट्रेलिया की साख दाव पर लगी हुई थी ।
इसकी शुरुआत में साउथ अफ्रीका हावी थी । ऑस्ट्रेलिया ने अच्छा खेलकर ,, साउथ अफ्रीका को संकट में ड़ाल दिया था ।लेकिन उसके बाद Duminy and Steyn ने 180 रन की साझेदरी कर मैच साउथ अफ्रीका के पक्ष में कर दिया ।

Dale Steyn celebrates on the first morning

सही में उनका खेल दर्शनीय था । आस्ट्रेलियन गेंदबाज असहाय नज़र आरहे थे ।विकेट के लिए तरसा दिया । रही सही कसर Styen and Simth ने निकाल दी ।Graeme Smith celebrates bringing up his 16th Test century - Third Test: England v South Africa चालू सीरीज़ में ..हस्सी और ब्रेट ली ख़राब फॉर्म से गुज़र रहे है ..तो दूसरी और ऐसा लगता है कि हेडेन के तो दिन ही पुरे हो गए है ।
ये मैच जीतकर साउथ अफ्रीका ने दो शुन्य से सीरीज़ जीती ।साउथ अफ्रीका टीम को बहुत बहुत बधईया ।
चूँकि ऑस्ट्रेलिया अपने घर में ढेड दशक बाद कोई सीरीज़ हारा है । बचपन से ऑस्ट्रेलिया को जीतते हुए ही देखा है । तीन तीन वर्ल्ड कप लगातार जीते है
लेकिन अभी हाल में पहले भारत ने हराया ।.. अब साउथ अफ्रीका ने अपने घर में ही धुल चटा दी ।..भाई.. सच कह रहा हूँ ..बड़ा मज़ा आया ..दिल से ..

Dec 21, 2008

गोलमा देवी ...राजस्थान की नयी मंत्री

अभी कल परसो की बात है ..
गहलोत सरकार में मंत्री बनाये गए है।
यकीन मानिये .. गोलमा देवी का नाम आने से ..मुझे आश्चर्य नहीं हुआ ।
गोलमा देवी ..ये अभी चुनाव में दौसा के महुवा विधान सभा छेत्र से विधायक चुनी गयी है ।

ये भाजपा से निष्काषित पूर्व मंत्री ..डॉ किरोडी लाल मीना की पत्नी है ।गोलमा देवी को मंत्री बनाने के पीछे ..कांग्रेस को 96 से 101 तक पहुँचने में किरोडी जी के समर्थन का जो योगदान रहा है ..उस एहसान को चुकाने का उद्देश्य लगता है ।

गोलमा देवी ... यद्यपि उनमे कोई खराबी नही है । लेकिन उन को मंत्री बनाने के पीछे मुझे अवसरवादिता की राजनीती नज़र आती है । उन्हें हस्ताक्षर करने सिखाने में किरोडी जी को तीन दिन लगे

वो कहती है ..उनके पति एक डॉ है ..उनके पति उनके पर्सनल सहायक का काम करेंगे ..और वो केवल हस्ताक्षर करने तथा अपने छेत्र का दौरा करेंगी
गहलोत इस पर कहते है कि .. कम पढ़े आदमियों को भी मौका मिलना चाहिए ..और कॉमन सेंस की बात करते है ।
राजस्थान में इस घटना क्रम के पीछे कारन जो भी रहा हो .. मुझे ये लगता है कि जनता इस के लिए स्वंय जिम्मेदार है । जनता का नुकसान मुझे साफ़ नज़र आता है ।

इस स्थिति के पीछे कारन जो भी रहा हो ..लेकिन अवसर वादिता की राजनीती हुई है ..मेरी नज़र से इस पद के लिए उनसे ज्यादा योग्य विधायक थे ..

लेकिन इसका खामियाजा केवल जनता भुगतेगी ..


जनता जनार्दन की जय हो ..


ये भारत है मेरे दोस्त ....कुछ भी हो जाता है ....

वाह आमिर बाबू ..एक और नया लुक ..बढ़िया है .

आमिर के कितने रंग?







आमिर खान उन स्टार्स में नहीं हैं जो किसी एक इमेज से बंधकर रहें। कल के चॉकलेटी हीरो का ये नया लुक इस बात को एक बार फिर साबित कर रहा है। दिल चाहता है ,,मंगला पांडे,,लगान,, रंग दे बसंती ,,तारे जमीं पर से लेकर गजनी तक में आमिर लगातार अपनी पॉपुलर इमेज तो तोड़ते और एक नई इमेज बनाते दिखते हैं।
आमिर के इस साहस को सलाम...

अब जबकि ..गजनी रिलीज़ होने वाली है औरआमिर और शाहरुख़ की दोस्ती या दुश्मनी या कुछ और (सब मीडिया की देन है ) आज कल जबर्दस्त सुर्खियों में है ।
कभी आमिर कहते है कि शाहरुख़ उनके साथ काम नही करना चाहते है ..तो कभी शाहरुख़ ये कहते है कि वो नम्बर वन ब्रांड है । मीडिया में इस तरह की बातें इनकी मूवी के रिलीज़ के टाइम ज्यादा ही आ रही है ।
अजी.. हम भी पब्लिक है ..सब जानते है ..सब प्रचार की माया है ..

रब ने बना दी जोड़ी ..तो में देख चुका हूँ ।
लेकिन फिर भी .. गजनी का बेसब्री से इंतज़ार है ..दिल से .इंतज़ार है ..

२२ दिसम्बर से IPL में खिलाड़ियों का व्यापार प्रारंभ..साउथ अफ्रीका भी जीती


अजी भाई सब धंधा है ..लेकिन फिर भी IPL में मज़ा बड़ा आता है .
आओ देखते है..कौन कितने में बिकता है ..किसमें कितना है दम









इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नई टीम के लिए खिलाडि़यों की खरीद के लिए गुरुवार को नया

दिशानिर्देश जारी हो गया। इसके तहत हर आईपीएल फ्रैंचाइजी अधिकतम चार खिलाड़ी खरीद सकते हैं।

नए खिलाडि़यों को एक ट्रेडिंग विंडो से खरीदा जाएगा, जो सोमवार, 22 दिसंबर से एक महीने तक खुला रहेगा। आईपीएल के चेयरमैन और आयुक्त ललित मोदी ने कहा कि आईपीएल के पहले टूर्नामेंट में भाग ले चुके हर खिलाड़ी अपनी टीम बदल सकते हैं। किसी भी फ्रैंचाइजी के लिए खिलाडि़यों की बेची जा सकने वाली संख्या पर कोई सीमा नहीं होगी और न ही ऐसी कोई सीमा खिलाडि़यों को दी जाने वाली कीमत पर है।

लेकिन, आईपीएल ने कहा कि फ्रैंचाइजी के बीच खिलाड़ी के लेन-देन संबंधी कोई भी बातचीत होने से पहले खिलाड़ी की अनुमति जरूरी है

साउथ अफ्रीका ने ..पहले टेस्ट में चार सो चौदह के लक्ष्य का पीछा करते हुए ,,ऑस्ट्रेलिया को अपने ही घर में
मात टिका दी । अब लगता है ऑस्ट्रेलया क्रिकेट के दिन फिर गए है ।



मैच की शुरुआत में और फिर बाद में तीसरी पारी में दोनों बार ऑस्ट्रेलिया बैटिंग लडखडाई ।
लेकिन फिर भी उनके पुछले बल्लेबाजों के सराहनीय प्रयासों से ..दोनों बार स्कोर अच्छा हुआ ...और साउथ अफ्रीका को चार सो चौदह का लक्ष्य मिला ।
वास्तव में ..टेस्ट क्रिकेट के दृष्टि कोण से ये एक बहुत बड़ा (दूसरा सबसे बड़ा) लक्ष्य था । साउथ अफ्रीका टीम को बधाई ।
ये अब ..ऑस्ट्रेलया टीम की पिछले एक दशक की बादशाहत को चुनौती है ।॥
आओ देखते है ..आगे क्या होता है ..


बस आ ही गई नयी चमचमाती ह्यूंदे की i20 कार


ह्यूदै ने कहा है कि बाजार में मंदी के बावजूद वो इस साल के अंत तक अपनी फाइव डोर कार i20 इंडिया में लॉन्च कर देगी। इस कार की कीमत 5-5.24 लाख के बीच होगी। ये कार मारुति स्विफ्ट और स्कोडा फेविया को टक्कर देने के लिए लाई जा रही है। इन दोनों कारों की रेंज ऐसी ही है।

इस तस्वीर में इंडियन यूथ को सिम्बोलाइज करती ह्यूंदे की i20 कार का यह वही मॉडल है जो आपके सामने इस साल के एंड तक आ जाएगा। यह वही मॉडल है जो पेरिस मोटर शो में अक्टूबर फर्स्ट वीक में दिखाया गया था।
क्योँ भाई जी ..कैसी लगी ॥

Dec 20, 2008

गंभीर के क्या कहने ..द्रविड़ ने चलो कुछ किया

पहले टेस्ट तेंदुलकर सहवाग और युवराज के प्रयासों से मिली जीत को भारतीय क्रिकेट प्रेमी (मेरे जैसे )भुला भी नही पाये थे ..कि इसी बीच दूसरा टेस्ट मैच भी चालू हो गया ।

गंभीर की पारी अच्छी थी ..वो पिछले दो साल से भारतीय पारी की ..क्रिकेट की तीनो तरह के फॉर्मेट में नींव रखते आ रहे है ..उनका खेल अत्यन्त प्रशंसनीय रहा है ..वो निश्चित रूप से खेल प्रेमियों के प्यार और समर्थन के हक़दार है
 Gambhir ton guides India to series victory


कामना है कि वो इसी प्रकार खेलते रहे ..और हमे खुश होने का मौका देते रहे ..(..20 20 world cup final .. was the most valuable)


Rahul Dravid and Gautam Ghambhir..314 runs stand for 2nd vicket


Rahul Dravid discuss slump with Indian selectors: Slump: Rahul Dravid has not been the same player since giving up the India captaincy वर्तमान टेस्ट में ..राहुल द्रविड़ ने ..संयम का परिचय दिया ,,जिसका की वो पर्याय माने जाते थे ..लंबे अंतराल के बाद उन्होंने शतक लगाया ..और टीम प्रबंधन के भरोसे को सही ठहराया ..
यदि वो सही फॉर्म नही दर्शाते है तो टेस्ट टीम में कम समय अन्तराल में ही ..कई परिवर्तन हो जाते ..जो कि भारतीय टीम के लिए संकट ही होगा ।
सभी को राहुल से ..कम से कम इस समय तो बड़ी उम्मीदे है ..वो अपनी फॉर्म को पाकर अच्छा खेले ..और दीवार नाम को सार्थक करे ॥
कोई और करे या ना करे भाई..अपन तो राहुल के कट्टर समर्थक है ..तो अपन तो करेंगे ..
लगे रहो ..राहुल ..लगे रहो ..(दिल की बात )..


I always believed in myself: Dravid








MOHALI: Breathing easy after a career reviving ton, Rahul Dravid on Saturday said that the century he scored against England here would rank

among the most significant knocks of his career.

"Its a quite significant knock, considering the form I was in coming into the match. Its one of the most significant hundreds I scored and now I just hope that we go on to win this match," a visibly relieved Dravid said.

Dravid snapped the long string of poor shows with a knock of 136 and said that he felt relieved to get a huge monkey off his back.

"I am definitely relieved and its nice to be contributing again. It has been a tough year for me, nothing has been easy. Its nice to make important contributions," said the former captain who ran into a bad patch soon after the home series against South Africa.

Dravid also took the opportunity to thank people who didn't lose trust in his ability. "I was surprised that so many people wanted me to do well. I mean if there was any positive out of the phase, this was it".

"It was only natural that there would be scrutiny and speculation. To be honest, I didn't have a great year and didn't score too many runs. Its only natural that people would speculate and raise question about me. It was very tough time personally," he said.

Dravid said he looked at the video of some of his previous knocks and recreated the emotions before eventually letting his hair down. "I tried everything. Looked at a video of some of the good knocks and recreated the emotions.

Talking about this knock, Dravid admitted it was not a flawless innings but crucial nonetheless. "As the innings went on, I grew in confidence and my feet started moving. I also could pick the ball better. It was a good testing spell by the English bowlers and we were lucky to come through that."

Dec 15, 2008

..



तेरा इंतजार आज भी है ..मुझे उम्मीद ही नही पक्का यकीन है ..हाँ ..हम है राही प्यार के ..फिर मिलेंगे ..चलते चलते ..

Dec 13, 2008

राहुल द्रविड़ .. तुझे क्या हो गया है प्रिय..

एंड्र्यू स्ट्रास बहुत अच्छा खेला। पहले टेस्ट की दोनों परियों में शतक लगाया , आसन बात नही है । उन्हें बधाइयाँ
लेकिन भारतीय खेल प्रेमियों के मन में अब ये बात आना स्वाभाविक है कि आख़िर राहुल द्रविड़ के खेल को क्या हो गया है । श्रीलंका ,,ऑस्ट्रेलिया और अब इंग्लैंड के विरुद्ध उनका खेल स्तरीय नही रहा है । उनकी ख़राब फॉर्म हमारे लिए चिंता का सबब बना हुआ है ।
मैं राहुल का बहुत बड़ा दीवाना (फेन )हूँ , और उनके खेल में जल्द सुधार की आशा करता हूँ..(दिलसे )॥
अभी तीन पारियां और बाकी है ॥ आओ देखते है कि क्या होता है ..

3G MOBILE REVOLUTION .. क्रांति है भाई

भारत में हाल ही में मनमोहन सिंह जी द्वारा 3G तकनीक का शुभारम्भ हुआ है ।
इस तकनीक में कई नए फीचर है , जिनसे मोबाइल जगत में क्रांति आ जाएगी ।
इस से डाटा डाउन लोड ,, विडीयो कांफ्रेस गेमिंग आदि के छेत्र में बहुत परिवर्तन आ जाएगा ।
इस समय दुनिया में 4G पर काम हो रहा है ।
हमारे देश में ३जी अब आयी है ।
चलो कोई बात नही,, आ गयी ना ॥
बस अब मजे उठाओ

भाई ,,मै तो बेसब्री से इंतज़ार कर रहा था,, ये हुई ना बात॥ चलो मज़े करे ..... (दिल की बात )...

ये चिंता का विषय है .

गत १५ वर्षों में पहली बार उद्योग जगत में नकारात्मक ग्रोथ देखी गयी है । मंदी का असर ..भारत पर उम्मीद से अधिक हो रहा है ।
ये भारत की आर्थिक दृष्टि से अत्यन्त चिंता का विषय है ।
नए वित्त मंत्री मनमोहन सिंह जी क्या करते है ,उनसे कितनी आशा रखी जा सकती है ।
आओ देखते है ।

Dec 10, 2008

रॉक ऑन - Rock On (फरहान अख्तर)

Movie/Album - रॉक ऑन (2008)


दिल क्या कहता है मेरा
क्या मैं बताऊँ
तुम ये समझोगे शायद
मैं पागल हूँ

दिल करता है टीवी टावर पे
मैं चढ़ जाऊं
चिल्ला चिल्ला के मैं ये
सबसे कह दूँ

रॉक ऑन
है ये वक्त का इशारा
रॉक ऑन
हर लम्हा पुकारा
रॉक ऑन
यूँ ही देखता है क्या तू
रॉक ऑन
ज़िन्दगी मिलेगी ना दोबारा

दिल करता है सड़कों पर
ज़ोर से गाऊँ
सब अपने अपने घर की खिड़की खोलें
फिर मैं ऐसे जोशीले गीत सुनाऊँ
मेरे गीतों को सुनके सब ये बोलें

जैसे जीने को दिल चाहे
जी वैसे तू
मेरी तो है बस ये राय की
अपने जितने भी अरमान
हैं पूरे कर ले तू

पिछले सात दिनों में - Pichle Saat Dinon Mein (Farhan Akhtar)

Movie/Album - रॉक ऑन (2008)
Music By - शंकर एहसान लॉय
Lyrics By - जावेद अख्तर
Performed By - फरहान अख्तर

मेरी लॉन्ड्री का एक बिल
इक आधी पढ़ी नॉवेल
एक लड़की का फ़ोन नम्बर
मेरे काम का एक पेपर
मेरे ताश से हर्ट का किंग
मेरा इक चांदी का रिंग
पिछले सात दिनों में मैंने खोया
कभी ख़ुद पे हंसा मैं
और
कभी ख़ुद पे रोया

प्रेसेंट मिली एक घड़ी
प्यारी थी मुझे बड़ी
मेरी जेब का एक पैकेट
मेरी डेनिम की जैकेट
दो वन-डे मैच के पासेस
मेरे नए नए सनग्लासेस
पिछले सात दिनों में मैंने खोया

कैसे, भूलूं, सातवाँ जो दिन आया
किसी ने, तुमसे, इक पार्टी में मिलवाया
कैसा, पल था, जिस पल मैंने तुमको पहली बार देखा था
हम जो मिले पहली बार
मैंने जाना क्या है प्यार
मैंने होश भी खोया दिल भी खोया
कभी ख़ुद पे हंसा मैं
और
कभी ख़ुद पे रोया
मैंने पिछले सात दिनों में मैंने खोया
ये सब है, खोया..

अजी भाई.. ये तो किस्मत है .

गत दिनों राजस्थान में चुनाव हुए ।
कांग्रेस की तरफ़ से बड़े नेताओ में सीपी जोशी ,अशोक गहलोत bd कल्ला, मिर्धा जी आदि मुख्यमंत्री पद के उम्मेदवार थे ।
लेकिन अशोक जी छोड़ कर bade नेताओ की हार ने उनका दावा मजबूत कर दिया ।
देखो भाई .ये तो किस्मत है , कभी भी खुल सकती है ।

ये तो होना ही था

अभी राजस्थान और अन्य राज्यों में जो चुनाव हुए , परिणाम आशा के अनुरूप ही रहे ।
राजस्थान में भाजपा की जीत निश्चित लग रही थी ।
लेकिन cm राजे जी की टिकट वितरण में मनमानी के चलते कई जगह भाजपा के नेता ही बागी उम्मेदवार के रूप में उतरे । साथ ही डॉ किरोडी लाल मीना के साथ राजे जी का मनमुटाव दौसा करोली सवाई माधोपुर जैसे जिलों में भाजपा को ले डूबा ।
मेवाड़ इलाके में भाजपा को अप्रत्याशित रूप से विफलता मिली । सीपी जोशी एक वोट से हारे , ये भी थोड़ा अजीब था । चित्तोड़ बांसवाडा नागौर जिलों में भी भाजपा का बुरा हाल रहा ।


लेकिन मुझे इन राज्यों के चुनाव परिणामों को देखकर है कि ये राजस्थान के साथ इस बार फिर अच्छा नही हुआ ।
केन्द्र में भाजपा के आने के आसार लग रहे है और राजस्थान में एक बार फिर केन्द्र के विपरीत राज्य सरकार बनने की सम्भावना है ।

यदि एसा हुआ तो इतिहास अपने आप को एक बार फिर दोहरा देगा ।

Dec 9, 2008

ये गीत दिल को छु गया है .dus vidaniya कैलाश खैर -

माँ, मेरी माँप्यारी माँ..
मम्मा ओ माँहाथों की लकीरे बदल जायेंगी
गम की ये जंजीरे पिघल जायेंगी
हो खुदा पे भी असर तू दुवाओं का है
घरमेरी माँ..
मम्मा बिगड़ी किस्मत भी संवर जायेगी
जिन्दगी तराने खुशी के गायेगी
तेरे होते किसका डरतू दुवाओं का है
घरमेरी माँ , प्यारी माँ..
मम्मा
यूं तो मैं सबसे न्यारा हूँ
तेरा माँ मैं दुलारा हूँ
यूं तो मैं सबसे न्यारा हूँ
पर तेरा माँ मैं दुलारा हूँ
दुनियाँ में जीने से ज्यादाउलझन है
माँतू है अमर का जहाँतू गुस्सा करती है
बड़ा अच्छा लगता है
तू कान पकड़ती हैबड़ी जोर से लगता है
, मेरी माँमेरी माँ..
प्यारी माँमम्मा, ओ माँ.. प्यारी माँ ..
मेरी माँ..मम्मा

Dec 7, 2008

डर तो मुझे भी लगता है

us में नवम्बर में साधे पाँच लाख नौकरिया कम की गयी । इन सबका कारन विश्व में छाई मंदी है । अब चूँकि भारत भी इससे अछुता नही है तो कभी कभी ..भाई सच कह रहा हूँ ..मुझे तो अपनी नौकरी का भी डर लगता है । आख़िर मैं भी तो इन्सान ही हूँ।

लगी रहो सायेना लगी रहो

भारत की धुरंधर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के हौसले दुनिया की टॉप दस खिलाड़ियों

में स्थान बनाने से खासे बुलंद हैं।

साइना ने कहा , 'मेरी निगाहें अब अगले बरस के आखिर तक दुनिया की टॉप पांच शीर्ष खिलाड़ियों में स्थान बनाने पर टिकीं हैं। मैं दुनिया की टॉप पांच खिलाड़ियों में स्थान बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती। मेरा अगला लक्ष्य दुनिया की अगले साल तक दुनिया की शीर्ष पांच खिलाड़ियों में स्थान बनाना है। मैं इस बात से वाकिफ हूं कि यह आसान नहीं होगा। मुझे अब यहां से दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ सभी टूर्नमंट्स के फाइनल में न सही कम से कम क्वॉर्टर फाइनल और सेमीफाइनल में तो खेलना ही होगा। मुझे मालूम है कि मैं ऐसा कर सकती हूं।'

उन्होंने कहा, 'मुझ पर उम्मीदों का दबाव होगा, लेकिन इसके बाबत सोचता नहीं चाहती। मैं चाहती हूं की मैं जब भी बैडमिंटन कोर्ट पर उतरूं तो अपनी पूरी ताकत के साथ उतरूं।'

पेइचिंग ओलिंपिक के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने वाली साइना नेहवाल आधिकारिक रूप से गुरुवार को दुनिया की दसवें नंबर की खिलाड़ी बनीं। साइना ने कहा, 'मुझे पूरा भरोसा था मैं दुनिया की टॉप 10 खिलाड़ियों में स्थान बनाने में कामयाब रहूंगी। मैं जब हॉन्ग कॉन्ग ओपन में खेल रही थी तो मुझे मालूम था कि यदि मैं क्वॉर्टर फाइनल में स्थान बनाने में सफल रही तो मैं दुनिया की टॉप 10 खिलाड़ियों में स्थान बना लूंगी।'


बड़ा अजीब लगता है

बदरीनाथ और विजय तमिलनाडु के लिए बदरीनाथ को कई बार टीम में चुना गया लेकिन अन्तिम ११ में खेलना का कभी मौका नही मिला । जबकि विजय को सीधा टेस्ट खिलाया गया ।
सही में बड़ा अजीब लगता है ।
क्या में ग़लत कह रहा हूँ ?

पहले ही चेत जाते तो अच्छा रहता

मुंबई में ताज पर हमला हुआ और १८३ मारे गए । सही में ये एक बड़ी घटना थी ।
घटना के बाद महारास्त्र का मुख्य मंत्री और भारत के होम मिनिस्टर तक बदल गए ।
पाटिल जी को हटाने के बाद लालू जी का बयान था कि ये काम तो पहले ही हो जाना चाहिए था । (mns). .
अब किसी नॉर्थ के आदमी को तो बना नही सकते थे । तो चिदम्बरम जी को बना दिया ।
अब इससे ये बात तो स्पष्ट हो जाती है कि ताज और अन्य जगह पर घर में घुसकर देशी और विदेशियों को मारा ।
अतः ये बड़ी घटना थी । लेकिन इससे बंगलोर दिल्ली जयपुर अहमदबाद की घटनाये छोटी नही हो जाती है । अगर तब कुछ कठोर कदम उठाए गए होते तो शायद ये दिन देखना न पड़ता । अब विश्व मानचित्र पर मुंबई और भारत दोनों ही हिकारत की नज़रों से देखे जा रहे है।
ब्रिटेन के क्रिकेट खिलाड़ी भारत आने में हिचकिचा रहे है। और पर्यटन और व्यापर भी प्रभावित होगा । ये सब अच्छे संकेत नही है ।
हमे कठोर कदम उठाने ही होंगे।

Dec 1, 2008

रूकावट के लिए खेद है

भाई , परिवार परिवार होता है ॥
और मुझे परिवार वाले बुला रहे है । तो भाई लोगों कुछ समय हो सकता है, में आप से संपर्क में न रह पाऊं ॥

क्या करूँ उन्हें अभी तक बताया नही .. ये सच है

चाहे वो जाने या ना जाने .
चाहे वो माने या ना माने .
हम तो हो गए है बस उन्ही के दीवाने .

चाहे हमे अब पड़े जूते भी खाने
चाहे हमे सुनने पड़े ज़माने के ताने
पर ये हो नही सकता कि अब हम माने
बस हम तो हो चले है उन्ही के दीवाने

Nov 29, 2008

ये क्या हो रहा है ...मुंबई घटना आहत करती है...

कभी इस देश मे तो कभी उस देश मे, कभी इस शहर मे तो कभी उस शहर मे…एक धमाका और कई जाने तबाह हो जाती हैं..इस सत्ता ( या फिर अस्तित्व ??) की लडाई मे किसी की जीत नही होती लेकिन हर बार हारती सिर्फ मानवता है….पता नही किन परिस्थितियों की वजह से मानव इतना खूँखार और विद्रोही हो जाता है…
मुझे ये कहना है—ये झो भी हो रहा है ,,बहुत ग़लत हो रहा है .
चलो चलें नव युग की ओर !!
जहाँ हो शान्ति चारो ओर !!

जब कभी हाँ जब कभी तेरी याद आती है

जब कभी तेरी याद आती है
चांदनी में नहा के आती है।
भीग जाते हैं आँख में सपने
शब में शबनम बहा के आती है।

मेरी तनहाई के तसव्वुर में
तेरी तसवीर उभर आती है।
तू नहीं है तो तेरी याद सही
ज़िन्दगी कुछ तो संवर जाती है।

तू कहीं दूर उफ़क से चल कर
मेरे ख्यालों में उतर आती है।
मेरे वीरान बियाबानों में
प्यार बन कर के बिखर जाती है।

तू किसी पंखरी के दामन पर
ओस की तरह झिलमिलाती है।
मेरी रातों की हसरतें बन कर
तू सितारों में टिमटिमाती है।

वक्ते रुख़सत की बेबसी ऐसी
आँख से आरज़ू अयाँ न हुई।
दिल से आई थी बात होठों तक
बेज़ुबानी मगर ज़ुबां न हुई।

चश्मे पुरनम बही, बही, न बही।
ज़िन्दगी है, रही, रही, न रही।
तुम तो कह दो जो तुमको कहना था
मेरा क्या है कही, कही, न कही।

कभी आना तू मेरी गली

मेरे दिल की किताब को पढ़ना कभी ,
सपनो में आके मुझ से मिलना कभी
मैंने दुनिया सजाई है तेरे लिए ,
मेरी नजरो की उम्मीद बनना कभी
बहुत दूर है सितारों से रोशन जहाँ ,
जरा हमकदम बनके मेरे साथ चलना कभी
बहुत नाजुक सीने मे दिल है मेरा ,
तुम अंदाज मोहब्बत बनके देखना कभी Reply

वो बेवफा तो नही थी

ना थी जिसको हमारे प्यार की कदर ,
इत्तेफाक से उसी को चाह रहे थे हम ,
उसी दिए ने जलाया हमारे हाथ को ,
जिसे हवा से बचा रहे थे हम Reply

हमारी उनके नाम

सितम को हमने बेरुखी समझा
प्यार को हमने बंदगी समझा
तुम चाहे हमें जो भी समझो
पर हमने तो तुम्हें अपनी जिंदगी समझा Reply

जिद है

दीवारों से भी बतियाने की जिद है
हर अनुभव को गीत बनाने की जिद है

दिये बहुत से गलियारों में जलते हैं
मगर अनिश्चय के आँगन तो खलते हैं
कितना कुछ घट जाता मन के भीतर ही
अब सारा कुछ बाहर लाने की ज़िद है

जाने क्यों जो जी में आया नहीं किया
चुप्पा आसमान को हमने समझ लिया
देख चुके हम भाषा का वैभव सारा
बच्चों जैसा अब तुतलाने की ज़िद है

कौन बहलता है अब परी कथाओं से
सौ विचार आते हैं नयी दिशाओं से
खोया रहता एक परिन्दा सपनों का
उसको अपने पास बुलाने की ज़िद है

सरोकार क्या उनसे जो खुद से ऊबे
हमको तो अच्छे लगते हैं मंसूबे
लहरें अपना नाम-पता तक सब खो दें
ऐसा इक तूफान उठाने की ज़िद है !!!!

और वो समझे नही ये खामोशी नही इकरार ऐ प्यार था

होश वालों को खबर क्या बेखुदी क्या चीज़ है
इश्क कीजिए फिर समझिए ज़िंदगी क्या चीज़ है

उनसे नज़रें क्या मिली रोशन फिज़यें हो गयीं
आज जान प्यार कि जादूगरी क्या चीज़ है

खुलती जुल्फों ने सिखाई मौसमों को शायरी
झुकती आंखों ने बताया मेह्काशी क्या चीज़ है

हम लबों से कह न पाए उनसे हाल-ए-दिल कभी
और वह समझे नही यह खामोशी क्या चीज़ है

दोस्त

ऐसा दोस्त चाहिए जो अपना मान सके,
हमारे हर गम को जान सके
चल रहे हो हम तेज़ बारिश में,
फिर भी पानी में से आंसू को पहचान सके

dost .. dost hota hai ..

नाही ज़रूरत है चाँद सितारों की,
ना ही ज़रूरत है और यारों की .
बस एक दोस्त आप जैसा चाहिए,
जो अकेले ही वाट लगादे हजारों की.

दोस्ती

दोस्ती हमारी ऐसी हो की ऐ दोस्त
सुबह तेरी शाम मेरी हो,
दिन तेरा हो तो रात मेरी हो
हँसी तेरी तो उदासी मेरी हो,
जब भी मौत आए ऐ दोस्त
तो कब्र तेरी और लाश मेरी हो