भारत की धुरंधर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के हौसले दुनिया की टॉप दस खिलाड़ियों साइना ने कहा , 'मेरी निगाहें अब अगले बरस के आखिर तक दुनिया की टॉप पांच शीर्ष खिलाड़ियों में स्थान बनाने पर टिकीं हैं। मैं दुनिया की टॉप पांच खिलाड़ियों में स्थान बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती। मेरा अगला लक्ष्य दुनिया की अगले साल तक दुनिया की शीर्ष पांच खिलाड़ियों में स्थान बनाना है। मैं इस बात से वाकिफ हूं कि यह आसान नहीं होगा। मुझे अब यहां से दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ सभी टूर्नमंट्स के फाइनल में न सही कम से कम क्वॉर्टर फाइनल और सेमीफाइनल में तो खेलना ही होगा। मुझे मालूम है कि मैं ऐसा कर सकती हूं।' उन्होंने कहा, 'मुझ पर उम्मीदों का दबाव होगा, लेकिन इसके बाबत सोचता नहीं चाहती। मैं चाहती हूं की मैं जब भी बैडमिंटन कोर्ट पर उतरूं तो अपनी पूरी ताकत के साथ उतरूं।' पेइचिंग ओलिंपिक के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने वाली साइना नेहवाल आधिकारिक रूप से गुरुवार को दुनिया की दसवें नंबर की खिलाड़ी बनीं। साइना ने कहा, 'मुझे पूरा भरोसा था मैं दुनिया की टॉप 10 खिलाड़ियों में स्थान बनाने में कामयाब रहूंगी। मैं जब हॉन्ग कॉन्ग ओपन में खेल रही थी तो मुझे मालूम था कि यदि मैं क्वॉर्टर फाइनल में स्थान बनाने में सफल रही तो मैं दुनिया की टॉप 10 खिलाड़ियों में स्थान बना लूंगी।' | |
| |
Dec 7, 2008
लगी रहो सायेना लगी रहो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment