जय भारत
VPXL

Dec 10, 2008

ये तो होना ही था

अभी राजस्थान और अन्य राज्यों में जो चुनाव हुए , परिणाम आशा के अनुरूप ही रहे ।
राजस्थान में भाजपा की जीत निश्चित लग रही थी ।
लेकिन cm राजे जी की टिकट वितरण में मनमानी के चलते कई जगह भाजपा के नेता ही बागी उम्मेदवार के रूप में उतरे । साथ ही डॉ किरोडी लाल मीना के साथ राजे जी का मनमुटाव दौसा करोली सवाई माधोपुर जैसे जिलों में भाजपा को ले डूबा ।
मेवाड़ इलाके में भाजपा को अप्रत्याशित रूप से विफलता मिली । सीपी जोशी एक वोट से हारे , ये भी थोड़ा अजीब था । चित्तोड़ बांसवाडा नागौर जिलों में भी भाजपा का बुरा हाल रहा ।


लेकिन मुझे इन राज्यों के चुनाव परिणामों को देखकर है कि ये राजस्थान के साथ इस बार फिर अच्छा नही हुआ ।
केन्द्र में भाजपा के आने के आसार लग रहे है और राजस्थान में एक बार फिर केन्द्र के विपरीत राज्य सरकार बनने की सम्भावना है ।

यदि एसा हुआ तो इतिहास अपने आप को एक बार फिर दोहरा देगा ।

No comments: