अभी कल परसो की बात है ..
गहलोत सरकार में मंत्री बनाये गए है।
यकीन मानिये .. गोलमा देवी का नाम आने से ..मुझे आश्चर्य नहीं हुआ ।
गोलमा देवी ..ये अभी चुनाव में दौसा के महुवा विधान सभा छेत्र से विधायक चुनी गयी है ।
ये भाजपा से निष्काषित पूर्व मंत्री ..डॉ किरोडी लाल मीना की पत्नी है ।गोलमा देवी को मंत्री बनाने के पीछे ..कांग्रेस को 96 से 101 तक पहुँचने में किरोडी जी के समर्थन का जो योगदान रहा है ..उस एहसान को चुकाने का उद्देश्य लगता है ।
गोलमा देवी ... यद्यपि उनमे कोई खराबी नही है । लेकिन उन को मंत्री बनाने के पीछे मुझे अवसरवादिता की राजनीती नज़र आती है । उन्हें हस्ताक्षर करने सिखाने में किरोडी जी को तीन दिन लगे ।
वो कहती है ..उनके पति एक डॉ है ..उनके पति उनके पर्सनल सहायक का काम करेंगे ..और वो केवल हस्ताक्षर करने तथा अपने छेत्र का दौरा करेंगी ।
गहलोत इस पर कहते है कि .. कम पढ़े आदमियों को भी मौका मिलना चाहिए ..और कॉमन सेंस की बात करते है ।
राजस्थान में इस घटना क्रम के पीछे कारन जो भी रहा हो .. मुझे ये लगता है कि जनता इस के लिए स्वंय जिम्मेदार है । जनता का नुकसान मुझे साफ़ नज़र आता है ।
इस स्थिति के पीछे कारन जो भी रहा हो ..लेकिन अवसर वादिता की राजनीती हुई है ..मेरी नज़र से इस पद के लिए उनसे ज्यादा योग्य विधायक थे ..
लेकिन इसका खामियाजा केवल जनता भुगतेगी ..
जनता जनार्दन की जय हो ..
ये भारत है मेरे दोस्त ....कुछ भी हो जाता है ....
Dec 21, 2008
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
2 comments:
चर्चिल ने कहा था:-
"लोग वही सरकार पाते हैं जिसके वे योग्य होते हैं।"
अब हम क्या शिकायत कर सकते हैं?
nahin bhai yesa nahin hai.gehalot ji ne kuchh had tak thik kaha hai.
jaruri nahin ki anpadh hone se akal nahin hoti. kai bhar jo vyakti padha likha hota hai vah janata ke hit me kam nahin karta hai.kabir kahan padha tha lekin dekho ve hamare sabase bade kavi hai. chijon ko dekhane ek najariya hona chahiye. phir janata ne usako vidhayak yun hi nahin bana diya hai. sakshar hona jyada jaruri nahin hai.jyada jaruri yah hai ki hamari samjh thik hona chahiye. janata me sare log murkh nahin hai.
hamase jyada samajhdar log bhi moujud hai. bura na mane bada bhai hone ke nate kuchh kah gaya gambhir vichar karen.apane varishth vicharsheel sathiyon se vimrsh karen. aap likh bahut achchha rahe ho isame do rai nahin hai. badhai.
Post a Comment